दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का 21 से होगा राष्ट्रीय अधिवेशन

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का 21 से होगा राष्ट्रीय अधिवेशन 
-दो दिवसीय अधिवेशन में जुटेंगे देशभर से प्रतिनिधि, तैयारियों को दिया अंजाम 
   मथुरा । दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणादायी कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य तथा अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में स्थापित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 व 22 फरवरी को श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर पर आयोजित किया जाएगा, श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में होने जा रहे इस अधिवेशन में देश की राजनीति और समाज सेवा से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्व भाग लेंगे जो संगठनात्मक दिशा निर्धारण और सेवा गतिविधियों के विस्तार पर केंद्रित रहेगा । 
  कार्यक्रम के संयोजकों रासबिहारी अग्रवाल, योगेश उपाध्याय आवा, कन्हैया लाल अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, सुभाष सैनी, मदन मोहन राजपूत, बाबूलाल सैनी, सौरभ अग्रवाल, पंकज सिंघल और नरेंद्र गौतम ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर में होगा, देशभर से लगभग 250 प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हुई है, चार चरणों में बैठकें आयोजित की जाएंगी जिनमें संगठन विस्तार सेवा परियोजनाओं और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी, अजय कुमार अग्रवाल, रासबिहारी अग्रवाल, मदन मोहन राजपूत, सुभाष सैनी, बाबूलाल सैनी, नरेंद्र गौतम, यशपाल चौधरी, आशीष कुमार अग्रवाल, डॉ0 रश्मि अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1439186
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.