सनातन की रक्षा को सभी ब्राह्मण हों एकजुट-गंगाधर पाठक
सनातन की रक्षा को सभी ब्राह्मण हों एकजुट-गंगाधर पाठक
-मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन
मथुरा । अखिल भारतीय श्री बृजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा की शाखा सभा मथुरा के तत्वावधान में अधिवेशन एवं आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मोती कुंज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया, समारोह में चार नवविवाहित जोड़ों का विवाह संस्कार पूरे विधी विधान से किया गया, समाज के लोगों व पदाधिकारियों ने कन्यादान किया और मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज की अग्रणी विभूतियों का शाखा सभा एवं मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी ने सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार की प्रातः काल हवन पूजन शाखा सभा एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य पदाधिकारी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया, इसके बाद देव प्रतिमाओं के समक्ष मुख्य अतिथि एवं राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुरोहित गंगाधर पाठक मैथिल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुरोहित गंगाधर पाठक मैथिल ने कहा हम सभी ब्राह्मणों को एक जुट रहना पड़ेगा जिससे बाहर का कोई भी व्यक्ति हमारे सनातन धर्म को तोड़ न सके, हम सभी ब्राह्मणों को ध्यान रखना चाहिए की कन्यादान हमेशा शुभ मुहूर्त में करें जिससे आने वाली संतानें सुशील एवं सुंदर हों ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि दहेज के मकड़ जाल से समाज को बचाना चाहिए, दहेज एक अभिशाप है, सामूहिक जनेऊ संस्कार होने चाहिए, मुख्य अतिथि का स्वागत पंडित हीरालाल शर्मा एवं केएस शर्मा ने किया, अतिथि बिहारी लाल वशिष्ठ, रामगोपाल शर्मा, अलीगढ़ से बीएल शर्मा, केडी शर्मा, बाल किशन दीक्षित, राजेश शर्मा पंडित, अखिलेश गौड़, दिल्ली से पधारे उदयवीर शर्मा, सुधीर शर्मा आदि विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शाखा के सदस्यों ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद मिश्रा ने की ।
बारात का स्वागत सभी सदस्यों ने जोर-शोर से किया, अतिथियों द्वारा सभी वर- कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, शाखा सभा की कार्यकारी अध्यक्ष सुशीला पाठक, सरोज शर्मा, विमला शर्मा, रश्मि मिश्रा, डॉ0 आशीष मिश्रा, अजय शर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुरेश चंद शर्मा, व्यास वेद प्रकाश शर्मा, आरपी मिश्रा, राजेश शर्मा, हरिओम शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, नेमचंद शर्मा, बेणीराम, केशव देव पाठक, दीनदयाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, मानिकचंद शर्मा, संतोष शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महेश चंद शर्मा, सोहन शर्मा, तपेश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सचिन, सतीश चंद्र मिश्रा, मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी के0के0 शर्मा बबलू आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)













