औपचारिकता : खाद्य विभाग ने कराया 200 किलो पनीर नष्ट

औपचारिकता : खाद्य विभाग ने कराया 200 किलो पनीर नष्ट 
-लखनऊ की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में घनश्याम ऑयल मिल्स पर सरसों तेल को किया सीज
  मथुरा । होली के त्योहार से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने खानापूर्ति शुरू कर दी है, शहर से गांव तक कान्हा की नगरी मिलावटी खाद्य पदार्थों से पटी पड़ी है, विभाग टारगेट पूरा करने और बड़े त्योहारों से पहले चुनिंदा कार्यवाही पहले भी करता रहा है, इस बार भी होली से ठीक पहले विभाग ने इक्का दुक्का कार्यवाही की है, आगामी होली और रंगोत्सव पर्व के मद्देनजर जनपद में श्रद्धालुओं और आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है ।


   आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया, इस दौरान विभागीय टीम ने भारी मात्रा में दूषित पनीर नष्ट कराया और तेल मिलों पर छापेमारी कर नमूनें संग्रहित किए, विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित इकाइयों और विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
   खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलवीर सिंह ने छाता क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, टीम ने वहां से बेसन के लड्डू, मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भंडारित करीब 200 किलोग्राम पनीर पाया गया जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया जिसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये बताई जा रही है, वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह ने धौली प्याऊ क्षेत्र से मोतीकंद मिठाई का नमूना लिया।
  वहीं लखनऊ से गठित विशेष खाद्य सचल दल ने जनपद की सरसों तेल निर्माण इकाइयों पर दबिश दी, टीम ने साइट बी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स घनश्याम ऑयल मिल्स से सरसों तेल और सरसों के दाने का नमूना लेकर 718 किलोग्राम तेल सीज कर दिया जिसकी कीमत लगभग 96,930 रुपये है, इसके अलावा टीम ने मैसर्स ए-1 एग्रो ग्लोबल लिमिटेड से साबुत सरसों और तेल, कोसीकलां स्थित मैसर्स शिव ऑयल एंड दाल मिल्स से सरसों तेल के दो नमूने और मैसर्स हरी ऑयल एंड जनरल मिल्स से भी तेल के दो नमूने संग्रहित किए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1455396
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.