मंगलवार को निकलेगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला, तैयारियां पूर्ण
मंगलवार को निकलेगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला, तैयारियां पूर्ण
-धुलहेड़ी से एक दिन पहले निकलता है होली डोला, 4 सेक्टरों में बांटी व्यवस्थाएं
मथुरा । श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के बैनरतले आयोजित होने वाले चतुर्वेदी समाज के पारंपरिक होली डोला को अंतिम रूप दे दिया गया है, यह भव्य डोला 3 मार्च को दोपहर दो बजे द्वारकाधीश मंदिर के द्वार से निकाला जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक होंगे ।
.jpg)
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस मेले की ख्याति देश-विदेश में है, मेले में लगभग 15 से 20 झांकियां, डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल रहेंगी, जो इस भाव को प्रदर्शित करेंगी कि ठाकुर जी ब्रज में होली खेलते हुए चल रहे हैं, मेले को व्यवस्थित करने के लिए इसे 4 सेक्टरों में बांटा गया है, सभी पदाधिकारी और युवा समिति के सदस्य दोपहर एक बजे एकत्रित होकर नंबरिंग के अनुसार झांकियों को लगवाएंगे, विश्राम घाट से होली गेट तक इसकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी अल्पाइन, मंत्री नीरज चतुर्वेदी, बादाम छाप, अमित चतुर्वेदी, मनोज पाठक, द्वारकेश तिवारी और नवनीत चतुर्वेदी के साथ युवा समिति की होगी ।
.jpg)
होली गेट से भरतपुर गेट तक की कमान मनोज पाठक एडवोकेट, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, आशीष चतुर्वेदी, युवा समिति संयोजक गोपाल बोहरे, प्रथम चतुर्वेदी, गिरधर चतुर्वेदी, वेदांत व विनायक चतुर्वेदी संभालेंगे, भरतपुर गेट से चौक बाजार तकरू यहाँ की जिम्मेदारी श्री योगेंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट, अनुज पाठक, रामकृष्ण, नितिन, निखिल, पीयूष, तिलक और बृजेश चतुर्वेदी की रहेगी, चौक बाजार से विश्राम घाट तक की जिम्मेदारी आशीष चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी पांडे, अंकित चतुर्वेदी एडवोकेट, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, राजकुमार श्कप्पूश्, अमित पाठक, सौरभ पंडित, श्याम, अभिषेक, सौरभ और शुभम की रहेगी ।







.jpeg)









