क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
-कुशवाहा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का लिया गया संकल्प
  मथुरा । मंगलवार को कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान, गोविंदपुर रोड सरस्वती कुंड के प्रांगण में मनाया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में लव कुश भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण मुख्य अतिथि भीष्म पाल सिंह, चंदन सिंह प्रेमी ने किया, इस दौरान विशिष्ट अतिथि डालचंद कुशवाहा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा और इस पैसे को समाज की शिक्षा में लगाना होगा । 


  प्रदेश अध्यक्ष रामहेत कुशवाहा ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में लव कुश बोर्ड का गठन किया जाए, कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद कुशवाहा ने अतिथियों को केसरिया दुपट्टा पहनाकर एवं लव कुश भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि विवाह समारोह में चढ़ावा, दिखावा बंद किया जाए और इस पैसों असहाय लोगों में देकर एवं शिक्षा पर खर्च करें, कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर वीर बहादुर सिंह कुशवाहा ने इस होली मिलन समारोह में देश के कोने-कोने से आए समाज के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। 


  कार्यक्रम में कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष हेमसिंह कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, मनवीर सिंह कुशवाहा, नवजीवन पत्रिका के संपादक प्रकाश चंद्र कुशवाहा, ठाकुर सीताराम कुशवाहा, रामेश्वर एडवोकेट, राम प्रकाश कुशवाहा, मिजाजी लाल कुशवाहा, महाराज सिंह कुशवाहा, राजस्थान के अध्यक्ष राम कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुशवाहा, चेतराम कुशवाहा, राजस्थान प्रदेश की महिला अध्यक्ष हेमलता कुशवाहा, मध्य प्रदेश के गौरीशंकर एवं मुरारी लाल ठेकेदार, भरतपुर संभाग के अध्यक्ष रामस्वरूप कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह, हुकम सिंह रामप्रसाद, संगठन मंत्री घनश्याम सिंह कुशवाहा, जयपुर के अध्यक्ष अमित कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1473262
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.