पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दी गई चेतावनी
पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दी गई चेतावनी
मथुरा । छाता कोतवाली पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनजर छाता कस्बे के सब्जी मंडी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया, इसमें छाता बस स्टैंड के समीप रेहडी पटरी लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई और कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई ।
.jpg)
जानकारी के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर छाता के मुख्य चौराहे पर आसपास की गांव के लोगों की भीड़ रहती है और रेहडी पट्टी लगाने वाले आए दिन अतिक्रमण करते रहते हैं, उसी को देखते हुए छाता कोतवाली पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया, थानाध्यक्ष छाता कमलेश सिंह ने बताया कि त्योहारों पर जाम की स्थिति पैदा ना हो और लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी अभियान जारी रहेगा ।
.jpg)







.jpeg)









