सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ एनएसएस शिविर

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ एनएसएस शिविर 
   मथुरा । किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों में आरसीए डिग्री कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 प्रतिभा एवं सोनम यादव रहीं। 


   मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, शिविर की सात दिवसीय रिपोर्ट, राष्ट्रीय गीत, भजन, नाटक, देश भक्ति, सामूहिक डांस, एकल डांस, सामूहिक होली की प्रस्तुतियां शिवानी, काजल, राधा, विशाखा, अंगद, कविता, शिखा, प्रिया, सीमा, सोनिया, खुशबू श्रेया गोस्वामी, प्रियंका, तुषार एवं उसकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत कीं, प्रस्तुतियों में सहभागिता करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।


   कार्यक्रम का संचालन प्राची सारस्वत एवं रोशनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक ने किया तथा व्यवस्था एनएसएस अधिकारी डॉ0 नवीन अग्रवाल ने संभाली, समारोह में प्रो0 राजेश अग्रवाल, प्रो0 विनोद खंडेलवाल, डॉ0 रामदत्त मिस, डॉ0 अजय उपाध्याय, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक, मीनाक्षी गौतम, सुषमा यादव, दीपक कुमार, आलोक मिश्रा, संजय सिंह, महेश कुमार, रिंकू,तनु, नितिन, हीरालाल शर्मा, प्रवेश कुमार, संतोष कुमार उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1473260
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.