बंदरों के हमले से छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, आक्रोश

बंदरों के हमले से छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
  मथुरा । ग्रामीण इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक ने एक और जान ले ली, अलवाई गांव में गुरुवार की सुबह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। 
   जानकारी के अनुसार गांव निवासी क्षेत्रपाल पुत्र हरिकिशन सुबह करीब 9 बजे अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया, खुद को बचाने के प्रयास में क्षेत्रपाल का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए केडी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, गांव में शोक की लहर दौड़ गई, ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, इस घटना के बाद लोगों में डर के साथ प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश भी व्याप्त है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547093
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.