बिजली अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक सम्पन्न

बिजली अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक सम्पन्न
   मथुरा । विद्युत विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों पर चर्चा, जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार कलेक्ट्रेट सभागार में बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मुख्य अभियन्ता राजीव गर्ग, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय एसके सनौरिया, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल प्रथम एस0पी0 पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मुदित तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत पारेषण मण्डल शेर सिंह एवं समस्त अधिशासी अभियंता, निरीक्षक (सतर्कता) प्रवर्तन दल थाना प्रभारी, ए.पी.टी मथुरा उपस्थित रहे ।
  बैठक में स्पष्ट किया गया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विद्युत योजनाओं को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जाए ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके, अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी, स्मार्ट मीटर परियोजना से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायते जैसे अधिक बिल आना, रीडिंग में वृद्धि और तकनीकी समस्याएं, बैठक का मुख्य मुद्दा रहीं, इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया ।
  आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा हुई, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लाइनों के सुदृढ़ीकरण और समय पर मेंटेनेंस कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक बिजली कटौती नही करने पर जोर दिया, उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है, अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें व जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लागू करें । 
  बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनता को राहत पहुंचाई जाए और लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, बैठक में पांच वर्षों में बिजनेस प्लान 2023-24, 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 (प्रस्तावित) की कार्य पूर्ण प्रगति से अवगत कराते हुये विस्तृत चर्चा की गयी, साथ ही बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर आगामी वित्तीय वर्ष में सुधार कर जन मानस को बेहतर विद्युत आपूर्ति का एक मात्र लक्ष्य निर्धारित कर बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये बैठक सम्पन्न की गयी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1558581
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.