सुरीर पुलिस ने दबोचा तमंचा के साथ युवक
सुरीर पुलिस ने दबोचा तमंचा के साथ युवक
मथुरा । थाना सुरीर पुलिस ने युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है, थानाध्यक्ष थाना सुरीर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मानवेंद्र उर्फ बड्डू पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम राजागढी थाना सुरीर उम्र 23 वर्ष को चेकिंग के दौरान एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 76 अंडरपास के पास थाना सुरीर से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले पूर्व में दर्ज हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में एसआई विनीत दांगी थाना सुरीर, एसआई सुनीत कुमार थाना सुरीर आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









