दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
राया । थाना क्षेत्र के नीम गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, पुरानी रंजिश के चलते भोला और राजपाल पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, इस दौरान दोनों ओर से महिलाओं और पुरुषों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
भोला पक्ष के अनुसार गांव में लगे देवी मेले के दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था, आरोप है कि इसी बात को लेकर राजपाल पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह हमला कर दिया, वहीं राजपाल पक्ष का कहना है कि वह खेत से लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर मारपीट की और घर में घुसकर भी हमला किया, इस झगड़े में उनके परिवार के भी पांच लोग घायल हुए हैं, थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।







.jpeg)









