एसडीएम ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

एसडीएम ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मील
-कमला नेहरू कन्या प्राथमिक पाठशाला का किया निरीक्षण, वितरित किये रिपोर्ट कार्ड 
  मथुरा । सदर तहसील में उपजिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन ने नगर क्षेत्र के कमला नेहरू कन्या प्राइमरी पाठशाला के निरीक्षण के दौरान छात्रों के साथ बैठकर एमडीएम खाया, इस दौरान उन्होंने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरित किए, एसडीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चे उत्साहित दिखाई दिए ।
   विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर आए उपजिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षा के स्तर, कम्पोजिट ग्रांट उपभोग आदि की जांच की, उन्होंने छात्रों से उनकी रुचि को लेकर प्रश्न पूछे व नन्हे-मुन्ने बच्चों की जिज्ञासा शांत की, सत्रांत पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, एसडीएम की सादगी व मिलनसार स्वभाव से विद्यालय के बच्चे भी उनसे घुल-मिल गए और काफी खुश हुए, एसडीएम ने प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह व स्टाफ की सराहना की, सविता चतुर्वेदी, रश्मि शर्मा, किरन, शुचि व दिगम्बर समेत सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित मिला ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1558584
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.