गांव जावली में जलकर राख हुई चार बीघा गेहूं की फसल, आक्रोश
गांव जावली में जलकर राख हुई चार बीघा गेहूं की फसल, आक्रोश
मथुरा । किसान की किस्मत खराब है, या सिस्टम के आगे किसान लाचार है, हर साल और साल दर साल किसान प्राकृतिक और सिस्टम जनित आपदाओं का शिकार हो रहा है, मुआवजे के नाम पर कभी उंट के मुहं में जीरा भर मदद मिल भी जाती है तो कभी यह भी नहीं मिलती है, कुदरत की मार से पहले ही बेहाल अन्नदाता पर अब आग की दोहरी मार पड़ी है, रविवार को क्षेत्र के ग्राम जावली में हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख के ढेर में बदल दिया ।
दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, जावली निवासी लक्ष्मण पुत्र सूखा के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है, रविवार को अचानक लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी खड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 4 बीघा में खड़ी पकी हुई फसल जलने लगी। धुएं का गुबार देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
पीड़ित किसान लक्ष्मण ने बताया कि आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुँची, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों से फसल के चारों ओर जुताई कर दी, तब कहीं जाकर अन्य खेतों को जलने से बचाया जा सका, फायर ब्रिगेड के नही पहुँचने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है, सूचना मिलती ही सेही चौकी इचार्ज और 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई, उन्होंने बताया जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है ।







.jpeg)









