डिप्टी सीएम ने महिला आरक्षण बिल पर सपा, कांग्रेस पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने महिला आरक्षण बिल पर सपा, कांग्रेस पर साधा निशाना
-नोएडा प्रकरण में विदेशी फंडिंग की होगी जांच, सामने आएगी सच्चाई-ब्रजेश पाठक
मथुरा । गुरुवार को गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे और अपने को कृतार्थ किया, इस मौके पर उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों पर हमला बोला, उनके निशाने पर कांग्रेस और सपा रही, कहा कि नोएडा में हुए मजदूरों के आंदोलन में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच की जा रही है, जल्द ही सच सामने आ जाएगा, उन्होंने दीनदयाल कामधेनु गौशाला में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों को सामने रखा गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौशाला विश्व में पहचान बना रही है, इससे निश्चित तौर पर रोजगार और स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राम कथा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद प्राप्त किया, उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श जीवन की सीमाएं तय की, श्री कृष्ण ने अन्याय, विद्रूपता के विरुद्ध शास्त्र से ऊपर शस्त्र को रखा, उनका सुदर्शन चक्र यही इंगित करता है, अत्याचार सहना और करना दोनों मानवता के प्रतिकूल हैं, बुराइयों का एकजुट होकर जवाब देना सभ्य समाज की निशानी है, कहा कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला विश्व में पहचान बना रही है, गौशाला में ऐसे धार्मिक आयोजनों की और ज्यादा सार्थकता बढ़ जाती है ।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया व धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कथा समिति अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, पारस ठाकुर, मनीषा पाराशर, मनीष ओझा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक पूरन प्रकाश, महीपाल सिंह, सुरेश तरकर, सतीश अवाना आदि ने पटुका और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ।







.jpeg)









