मथुरा में नही थम रहीं मादक पदार्थों की तस्करी, खूब खप रहा चरस, गांजा, डोडा
मथुरा में नही थम रहीं मादक पदार्थों की तस्करी, खूब खप रहा चरस, गांजा, डोडा
-अप्रैल के पहले पखवाडे में ही जब्त हुई करोड़ों के मादक पदार्थ, लगातार हो रहीं कार्यवाही
मथुरा । एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा जोन द्वारा झारखंड के जंगलों से वृन्दावन और मथुरा में लाकर अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्तों के कब्जे से मादक पदार्थ चरस 1.946 किलोग्राम (कुल 4 पैकेट), अफीम 795 ग्राम, तस्करी में प्रयोग में लाई गई गाड़ी स्विफ्ट डिजायर जेएच एक जीई 1542, जामातलाशी से कुल 6,710 रुपये, 03 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड व अन्य सामान बरामद किया गया है ।
एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा व थाना रिफाइनरी पुलिस टीम के द्वारा 15 अप्रैल को करीब ग्यारह बजे मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने बाले अभियुक्त सकलदेव पुत्र केदार, निवासी चतरा, झारखण्ड, चन्दन कुमार पुत्र शिवनन्दन प्रसाद निवासी गया बिहार, अमित कुमार निवासी हजारीबाग झारखण्ड को अंबेडकर पार्क के सामने, आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया, चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया, कार की गहन तलाशी लेने पर चालक और परिचालक सीट के बीच एक गुप्त केबिन से मादक पदार्थ बरामद हुए, अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
कान्हा की नगरी में मादक पदार्थों की तस्करी के लंबे समय से सामने आते रहे हैं, ज्ञातव्य हो कि 7 अप्रैल को राया में राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने बडी कार्यवाही करते हुए 50 लाख क़ीमत का डोडा पोस्ट पकडा, पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया था, वहीं 15 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक आयशर कैंटर से करीब 776 किलो अवैध डोडा बरामद किया है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1,16,49,300 (एक करोड़ सोलह लाख उनचास हजार तीन सौ) रुपये है, पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है ।







.jpeg)









