सीबीएसई का रिजल्ट घोषित, सोनिया सिंह बनी जिला टॉपर

सीबीएसई का रिजल्ट घोषित, सोनिया सिंह बनी जिला टॉपर 
-हनुमान प्रसाद धानुका की छात्रा हैं सोनिया सिंह, बनना चाहती हैं डॉक्टर
   मथुरा । सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित होते ही सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गई, वहीं नगर के हनुमान प्रसाद धानुका बालिका सरस्वती विद्या मंदिर की छात्र सोनिया सिंह ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके मथुरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह जानकारी मिलते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा । 
  परिजनों ने बताया कि सोनिया सिंह पढ़ाई को लेकर हमेशा जागरूक रहती थी, वह अपना अधिकांश समय पढ़ाई में ही व्यतीत करती थी, उसकी मां ममता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनिया सिंह बचपन से ही पढ़ाई को लेकर सक्रिय रही, वह घर के घरेलू कामकाजों में तो हाथ बंटाती थी लेकिन कभी भी पढ़ाई में उसने ढील नहीं की, उसी का परिणाम है कि आज उसने मथुरा जिले में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
  वही पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर धर्मवीर सिंह में बताया कि उनकी बेटी सोनिया सिंह हमेशा से ही प्रतिभाशाली छात्र रही है, पढ़ाई को लेकर कभी भी उसने परिवार को निराश नहीं किया, सोनिया सिंह ने बताया कि उसकी सफलता में माता-पिता के आशीर्वाद के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है, उसे शतरंज खेलना बहुत अच्छा लगता है, वही डांस और आर्ट्स में भी उसकी रुचि है, सोनिया ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है, डॉक्टर बनकर समाज में पीड़ित मानवता की सेवा करना उसका सपना है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1638981
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.