ब्रज धरोहर संरक्षण के लिए विनीत नारायण ने किए प्रशंसनीय कार्य

ब्रज धरोहर संरक्षण के लिए विनीत नारायण ने किए प्रशंसनीय कार्य 
-विभिन्न संगठनों ने समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताये द ब्रज फाउंडेशन के सेवा कार्य
  मथुरा । वृंदावन बाल विकास परिषद और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में द ब्रज फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नारायण के 70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रमणरेती मार्ग स्थित भगवत निवास पर विचार संगोष्ठी एवं बधाई अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, अध्यक्षता करते हुए सत्यभान शर्मा ने कहा कि ब्रज की धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य विनीत नारायण द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है, जो बेहद ही प्रशंसनीय है । 
  वृंदावन बाल विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि ब्रज की संस्कृति और भक्ति परंपरा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियो के संरक्षण के लिए विनीत नारायण द्वारा किए जा रहे कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने हमेशा अपनी लेखनी द्वारा समाज हित के कार्यों को न केवल आगे बढ़ने का कार्य किया है बल्कि उन्हें पूरा भी किया है, तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वृंदावन की प्राचीन कुंडों को संवारने का जो कार्य विनीत नारायण ने किया है, वह वर्षों तक भुलाया नहीं जा सकता ।
   अपने उद्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने कहा कि ब्रज फाउंडेशन के माध्यम से ब्रज की धरोहरों को संरक्षित करने का बहुत कार्य किया, उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वह एक बार सम्राट विक्रमादित्य व अशोक की तरह भेष बदलकर मथुरा वृंदावन का भ्रमण करें ताकि उन्हें यहां के विकास की सच्चाई की हकीकत मालूम हो सके, इससे पूर्व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें माला, पटुका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया, रामेश्वर दयाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, विष्णु गौतम, आशीष चौहान, अजय गौतम, बालमुकुंद शास्त्री, चेतन्य कृष्ण शर्मा, सौरभ गौतम, नवीनचंद्र गोस्वामी, मोहनलाल शर्मा, उदय अवस्थी, अजय बिहारी शर्मा, महेश चंद्र भारद्वाज, कुंज बिहारी शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, अंशु गौड़,मनीष कुमार शर्मा, पवन ठाकुर ,अर्जुन कुशवाहा, अमित गौतम पिंटू, कौस्तुभ गौतम, आनंद कुमार, देवकीनंदन शर्मा आदि मौजूद थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646150
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.