होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवकों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवकों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत
-आगरा के रहने वाले मथुरा में परीक्षा देने आ रहे थे तीन युगक, एक युवक गंभीर घायल
   मथुरा । शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, थाना रिफाइनरी क्षेत्र में टाउनशिप पुल के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवकों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में दो युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर घायल है, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  आगरा के निवासी शाजिद खान, मजीत और साकिर उर्फ बबलू निवासी टेड़ी बगिया थाना खंदौली एक ही बाइक पर सवार होकर मथुरा में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे थे, सुबह करीब सात बजे जब उनकी बाइक थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप पुल पर पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि मजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए, पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान दोपहर को साकिर ने भी दम तोड़ दिया, वही शाजिद की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने हादसे के बाद फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अनिल कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1681680
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.