हरियाणा रोडवेज की बस ने रौंदा ऑटो, एक दर्जन से अधिक घायल
हरियाणा रोडवेज की बस ने रौंदा ऑटो, एक दर्जन से अधिक घायल
मथुरा । शनिवार को तेज रफ्तार चल रही हरियाणा रोडवेज की बस ने ओवरटेक करते समय सडक किनारे चल रहे ऑटो को रौंद दिया, बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ऑटो पलटता हुआ एक बोलेरो गाडी से जा टकराया, हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं, ऑटो और बस के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है ।
हादसा शनिवार की सुबह रिफाइनरी क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया ।







.jpeg)









