सब्जी मंडी में प्रशासन ने चलाया अभियान, वसूला 7000 का जुर्माना
सब्जी मंडी में प्रशासन ने चलाया अभियान, वसूला 7000 का जुर्माना
मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर मंडी प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है, कारोबार का समय निर्धारित कर दिया गया है, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है, अफसरों के इस रूख पर एक तरफ व्यापारियों में हड़कंप मचा है तो दूसरी ओर स्वच्छता अभियान ने राहत भी दी है ।
मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में आधी रात से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है, अल सुबह सब्जी की खरीद बिक्री शुरू हो जाती है, ऐसे में सफाई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता है, दो दिन पूर्व सभापति के निर्देशन में सब्जी मंडी में अभियान चलाया गया था जिसके बाद तय किया गया कि सब्जी मंडी में दोपहर 12 बजे तक कारोबार किया जाएगा और उसके बाद सफाई कार्य होगा, शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे मंडी निरीक्षकों की टीम को कारोबार होते मिला, इस पर एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से सात हजार का जुर्माना वसूला गया है, वहीं सख्त चेतावनी दी गई है।







.jpeg)









