भगवान परशुराम की 10 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भगवान परशुराम की 10 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
-परशुराम मंदिर का होगा लोकार्पण, परशुराम विग्रह की होगी प्राण प्रतिष्ठा
मथुरा । गोकुल ब्राह्मण तीर्थ पुरोहित समिति के तत्वावधान में गोकुल में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 10 मई को निकाली जाएगी, तैयारी शुरू कर दी गई है, इस अवसर पर परशुराम मंदिर का लोकार्पण व परशुराम जी के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस सम्बंध में एक बैठक गुरुवार को नन्द चौक स्थित गुजरात भवन पर हुई जिसमें रूपरेखा प्रस्तुत कर व्यवस्थाएं सौंपी गई।
समिति के अध्यक्ष जय महाराज ने बताया कि 10 मई को सायं 4 बजे परशुराम मंदिर बालकृष्ण बगीची पर विप्रजन सम्मान व संगोष्ठी होगी, सायं 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, पूर्व दिवस पर मंदिर का लोकार्पण व परशुराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में वृन्दावन, मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, महावन व दाऊजी के विप्रबंधु सहभागिता करेंगे, मंत्री जगमोहन गौड़ ने बताया कि ब्रजमंडल से विप्रो को आमंत्रित करने के लिए तीन टीम बनाई गई हैं ।
कोषाध्यक्ष पवन सरदार ने बताया कि शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से अधिक कलात्मक झाकियां, काली अखाड़ों, मथुरा आगरा के बैंड, नफीरी आदि से सुसज्जित होगी, दिल्ली के कारीगरों द्वारा राजस्थानी शैली में निर्मित भगवान परशुराम का रथ रूपी मुख्य डोला आकर्षण का केंद्र रहेगा, पूरे नगर में भव्य सजावट होगी व तोरण द्वार सजाए जाएंगे, इसके अलावा ब्रजमंडल के ब्राह्मणों की सहभागिता इसे विशाल स्वरूप प्रदान करेगी, बैठक में अध्यक्ष जय महाराज, उपाध्यक्ष लव जोशी, हरिओम शर्मा, अमरनाथ शर्मा, मंत्री जगमोहन गौड़, उपमंत्री सुखदेव शर्मा, उप कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, ऑडिटर अरविंद शर्मा, मीडिया प्रभारी संकेत सरदार, संयोजक द्वय अमित शर्मा, अनुभव तैलंग एवं संरक्षक मंडल सदस्य अमित भारद्वाज उपस्थित थे ।







.jpeg)









