हाइवे पर ट्रक ने रौंदा राहगीर, मौके पर ही मौत
हाइवे पर ट्रक ने रौंदा राहगीर, मौके पर ही मौत
-छाता क्षेत्र में हुई दुर्घटना, मजदूरी कर परिवार को पाल रहा था नरेंद्र
मथुरा । छाता में दिल्ली आगरा हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया, राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, छाता की रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी नरेंद्र (35) पुत्र बाबूलाल बाजार से सामान लेने जा रहे थें, तभी रेलवे स्टेशन कॉलोनी की ओर से फ्लाईओवर को पार करते समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ।
सड़क हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये, हाइवे पर परिजनों ने विलाप शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर एकत्र लोगों को एक तरफ किया जिससे वाहनों की आवाजाही बंद नही हो, पुलिस के मुताबिक परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, नरेंद्र के तीन छोटे बच्चे हैं, वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था ।







.jpeg)









