फार्मासिस्टों ने असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर से की मुलाकात, बताईं समस्याएं
फार्मासिस्टों ने असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर से की मुलाकात, बताईं समस्याएं
मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर आगरा अतुल उपाध्याय से मुलाकात की, प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अवगत कराया कि मंडल में फिर से नारकोटिक्स नशीली दवाओं का कारोबार फल फूल रहा है, औषधि विभाग आंखे मूंदे बैठा है, कार्यवाही के नाम कुछ नहीं हो रहा है, आगरा मंडल में फार्मासिस्टों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं औषधि विभाग द्वारा बेवजह परेशान किये जाने पर भी चर्चा हुई।
असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर ने कहा कि किसी भी फार्मासिस्ट को बेवजह परेशान नहीं किया जायेगा, अगर संज्ञान में आता है तो अवश्य कार्यवाई की जायेगी, नारकोटिक्स नशीली दवाइयों पकड़ने के लिए टीमें गठित की जायेगी, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि मथुरा में औषधि विभाग अपनी मनमानी कर रहा है, वह नहीं चलेगी, आने वाले समय में औषधि विभाग के खिलाफ उचित कार्रवाई कराने का कार्य अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन करेगा, प्रदेश महासचिव विष्णु यादव, ललित शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, ठाकुर सिंह, मोहित, संतोष, करन आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे ।







.jpeg)









