जिला कारागार में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिला कारागार में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
-जेल प्रशासन के अनुसार दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है मौत का कारण
   मथुरा । जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी, मृतक की पहचान नौहझील निवासी करीब 40 वर्षीय कुशलपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 5 महीनों से संगीन धाराओं में जेल में बंद था ।
  बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई, जेल के चिकित्सक ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूत्रों के अनुसार कुशलपाल 25 दिसंबर से जेल में बंद था और उस पर जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दिल का दौरा पड़ने का लग रहा है लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी । 
   फिलहाल प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है, घटना के बाद जेल परिसर में चर्चा और आशंका का माहौल बना हुआ है, कुशलपाल दिसंबर 2025 से आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जिला कारागार में बंद था, प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताया है, जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग का कहना है कि बंदी की तबीयत बिगड़ते ही तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई थी, हार्ट अटैक से उसकी सामान्य मृत्यु हुई है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1696872
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.