विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, 11 स्थानों पर पकड़ी चोरी

विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, 11 स्थानों पर पकड़ी चोरी
-विजिलेंस एवं विभाग की टीम द्वारा डींग गेट एवं वृंदावन में की गईं कार्रवाई
  मथुरा । विजिलेंस एवं विभाग की टीम ने मथुरा शहर के डींग गेट के साथ ही वृंदावन में कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं, जहां अवैध केबलों को जब्त किया है, चोरी करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है ।
  गुरुवार को एक्सईएन आशीष गुप्ता के निर्देशन में विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र, एसडीओ शुभम अग्रवाल एवं टीम के अन्य सदस्यों ने डींग गेट क्षेत्र में छापा मारा, यहां सात स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, टीम ने वृंदावन की कान्हा उपवन कॉलोनी में कार्रवाई की, यहां भी विजिलेंस ने चार स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है, अवैध केबलों को जब्त किया, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, चेकिंग के दौरान टीम ने वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की। 
   अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी ने जारी आदेश में कहा कि परिवर्तकों की सुरक्षा एवं उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए चोरी पर नियंत्रण जरूरी है, चिंहित क्षेत्रों में सुबह अभियान चलाया जाए, टीम में इंजी0 शुभम अग्रवाल, गजपाल सिंह, भुवनेश कुमार, संदीप वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, सीके शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, शुभम अग्रवाल, इंजी पूजा को शामिल किया गया है, सभी के साथ एई रेड्स सतेन्द्र कुमार रहेंगे, छटीकरा, कैंट, वृंदावन, पागल बाबा, जयगुरुदेव, कैंट सदर, सलेमपुर आदि क्षेत्र शामिल किए गए हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1845580
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.