बहुआयामी व्यक्तित्व विकास हेतु बच्चों को दी योग की जानकारी

बहुआयामी व्यक्तित्व विकास हेतु बच्चों को दी योग की जानकारी
-फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
   मथुरा । रिफाइनरी नगर में ऑफिसर्स क्लब एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय डिवाइन विजडम समर कैंप का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया जिसमें में रिफाइनरी नगर के 100 से अधिक बच्चों ने सहभागिता करके अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतिकरण दिया, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु योग प्रशिक्षिक आलोक और ऊषा दीदी द्वारा योगासन एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया ।
   प्रसिद्ध हास्य योग प्रशिक्षक आरबी अग्रवाल ने हास्य योग के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के गुर सिखाए, ब्रह्माकुमारी संस्था की राजयोगिनी कृष्णा दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक सशक्तिकरण एवं एकाग्रता का महत्व बताया, दैनिक जीवन में स्वस्थ खानपान एवं उत्तम व्यवहार संबंधी उपयोगी जानकारी विषय विशेषज्ञ प्रमोद वर्मा द्वारा प्रदान की गई, इम्पल्स माइंड अकादमी की निदेशिका दीपा गर्ग ने अत्यंत रचनात्मक शैली में बच्चों को विजन मैपिंग की तकनीक सिखाई, कैंप का मुख्य आकर्षण केयर फॉर नेचर विषय पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही जिसमें बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया । 
   इसके अतिरिक्त ऑन-द-स्पॉट स्पीच प्रतियोगिता, वेस्ट टू बेस्ट, वैल्यू गेम्स, जीके क्विज तथा लर्न विद फन जैसी अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, सभी प्रतिभागियों को मेडिटेशन के लिए प्रेरित करने वाले विशेष सहभागिता उपहार प्रदान किए गए, कार्यक्रम का समापन विजयी प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, ब्रह्माकुमारी संस्था की सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा, रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) एचएस रुखियार, महाप्रबंधक कौशलेंद्र कुमार, ऑफिसर्स एसोसिएशन से संदीप खरबंदा तथा ऑफिसर्स क्लब के सचिव चिराग नामदेव आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1845558
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.