छटीकरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल
छटीकरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल
चौमुंहा (मथुरा) । ग्राम देवीपुरा में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना के बाद पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने छटीकरा बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई थी जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, घटना के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है ।

भीषण गर्मी में लगातार दो दिनों से बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है और बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है, ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं, इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है, सुरेश, राजकुमार, महेश सिंह, माया देवी आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की ।







.jpeg)









