कोसीकलां से गायब हुई थीं चार भैंस, राया से हुईं बरामद
कोसीकलां से गायब हुई थीं चार भैंस, राया से हुईं बरामद
राया । विगत दिनों कोसीकलां में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने जांच के दौरान राया में कार्रवाई करते हुए चार दुधारू भैंस बरामद की हैं, मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जानकारी के अनुसार कोसीकलां के निकासा मोहल्ला निवासी बोना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कदीर की मौत के बाद उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाने के साथ ही दुधारू पशुओं की चोरी का भी आरोप लगाया था ।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद युवकों से पूछताछ की, पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि कोसीकलां के निकासा मोहल्ले से चोरी किए गए दुधारू पशुओं को राया में छिपाकर रखा गया है, सूचना मिलने पर कोसी पुलिस राया पहुंची और शिकायतकर्ता व मुखबिर की निशानदेही पर कदीर और चाँद के बाड़े से चार दुधारू भैंस बरामद कर लीं, पुलिस की इस कार्यवाही से राया के व्यापारी मोहल्ला में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)









