गंगा दशहरा की तैयारियों के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगा दशहरा की तैयारियों के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
-विश्राम घाट व आसपास क्षेत्र में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की मांग
मथुरा । 24 जून को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा होने वाली व्यवस्थाओं के लिए श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने की मांग की है, जिलाधिकारी ने अश्वस्त किया कि गंगा दशहरा की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा ।
माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से डीएम से मांग की कि विश्राम घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में उचित साफ-सफाई की व्यवस्था हो, तीर्थ यात्रियों के लिए अस्थायी शौचालयों (लैट्रिन) की व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए, घाटों से सिल्ट (मिट्टी, कीचड़) निकलवाई जाए, घाट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर उचित प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था की जाए, घाट और आसपास से अतिक्रमण हटाया जाए, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस की तैनाती और तीर्थ यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल (पीने के पानी) की उचित व्यवस्था की जाए।
उन्होंने बताया कि ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 जून से पहले सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से पूर्ण कर ली जाएं, इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, मंत्री नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी और युवा समिति के सौरभ चतुर्वेदी, गोपाल पाठक, गोपाल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









