एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए थपथपाई पीठ, दिये प्रशस्ति पत्र

एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए थपथपाई पीठ, दिये प्रशस्ति पत्र
   मथुरा । एसएसपी ने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, सीओ सदर पीतम पाल सिंह, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, भगवत सिंह गुर्जर थाना प्रभारी गोवर्धन, अश्वनी कुमार थाना प्रभारी बरसाना, संजय कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी वृन्दावन, शौर्य कुमार निरीक्षक यातायात, रबिन्द्र कुमार निरीक्षक यातायात को अधिक मास के दौरान वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के दौरान भीड़ नियत्रण, शान्ति व्यवस्था एवं यातायत व्यवस्था बनाये रखते हुये पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने पर सराहना करते हुए पीठ थपथपाई है ।
  वहीं थाना सुरीर पर तैनात एसआई अमित कुमार, एसआई विनीत दांगी, एसआई प्रबल प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ललित शर्मा, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार को अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर सोने व चाँदी के आभूषण चोरी किये जाने की घटना का सफल अनावरण किये जाने तथा दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल की शतप्रतिशत किये जाने पर सम्मानित किया गया, वहीं थाना सुरीर पर ही तैनात एसआई सोहनपाल सिंह व हैड कांस्टेबल दीपक कुमार को 26 मार्च को थाना सुरीर क्षेत्र में ईंटो से भरी ट्राली टैटींगाँव के पैट्रोल पम्प से चोरी होने की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल से लगभग 120 किलोमीटर तक लगभग 75 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये जनपद भरतपुर राजस्थान के थाना सेवर क्षेत्र से चोरी का माल बरामद किये जाने के लिए सम्मानित किया गया ।
   एसएसपी श्लोक कुमार ने शहर कोतवाली पर तैनात एसआई पवन चौहान व स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल दुर्विजय सिंह को भी सम्मानित किया है, इन्हें अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजे व अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण व चांदी के मुकूट आदि चोरी करने की घटना में त्वरित कार्यवाही कर घटना का सफल अनावरण करते हुये दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल की बरामदगी कराये जाने के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही थाना शहर कोतवाली पर तैनात एसआई मोमराज सिंह व हैड कांस्टेबल विमल प्रकाश को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये 10 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1845579
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.