डीएम ने एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में गठित की जांच समिति

डीएम ने एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में गठित की जांच समिति
-मृत्युभोज का दूषित खाना खाने से हो गई थी गौशाला में गायों की मौत
  मथुरा । गांव भैंसा में 23 मई को गौशाला में हुई गायों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जिलाधिकारी ने एक अस्थाई समिति का गठन किया है, समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, गांव भैंसा के वर्तमान प्रधान जगन्नाथ सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, उनके निधन के बाद गांव में मृत्युभोज का आयोजन किया गया जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था, भोज के बाद बचा हुआ पुआ और दही गांव से बाहर स्थित गौशाला में गोवंश को खिलाने के लिए भेज दिया गया, घटना के बाद ग्राम प्रधान के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है ।
   मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र नारायण शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, 23 मई को ग्राम भैंसा में स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल में किसी असामाजिक व्यक्ति द्वारा भोजन सामग्री इत्यादि डाल दी गयी थी, जिसका सेवन गोआश्रय स्थल भैंसा में संरक्षित गोवंशों द्वारा कर लिये जाने के फलस्वरूप कुछ गोवंशों की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, उक्त प्रकरण की गहनता से जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, समिति में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकरी तथा वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामिल किये गये हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1857555
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.