कृष्णचंद्र गांधी सरवस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप का शुभारंभ

कृष्णचंद्र गांधी सरवस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप का शुभारंभ
-पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट, डान्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, घोष, कम्प्यूटर सीख रहे छात्र
  मथुरा । कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती शिशु मंदिर में 30 जून तक चलने वाले सात दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक कामता प्रसाद गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह एवं शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक राजीव शर्मा तथा शिशु वाटिका प्रभारी रुचिरा वर्मा ने पुष्पार्चन किया, अतिथियों का परिचय शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक ने कराया ।
   समर कैंप की प्रस्ताविकी में शिशु मंदिर के आचार्य चन्द्र पाल ने बताया कि विद्या भारती के लक्ष्य के अनुसार शिशुओं के सामग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट, डान्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, घोष, कम्प्यूटर व इंगलिश स्पीकिंग जैसी गतिविधियाँ अत्यन्त आवश्यक है इसलिए अपनी रुचि के अनुसार एक्टिविटी में अवश्य भाग लें। इसमें कृष्णचन्द्र गान्धी शिशु वाटिका,शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राए भाग ले रहे हैं ।
   विद्यालय के व्यवस्थापक कामता प्रसाद गुप्ता ने बच्चों से छोटे-छोटे प्रश्न जैसे कबूतर की विशेषताएँ बताए ? प्रश्न करके बच्चों से वार्ता करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संकोची स्वभाव अच्छा नहीं होता इसलिए ध्यान से सुनकर प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास अवश्य करें, पूर्व प्रदेश निरीक्षक नेत्रपाल सिंह, विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे, विद्यालय के व्यवस्थापक कमता प्रसाद गुप्ता ने सभी आचार्यों एवं समर कैंप प्रशिक्षकों एवं व्यवस्था के सेवकों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1857544
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.