प्रबंधकों ने नहीं भेजी तदर्थ प्रिंसिपल की नियुक्ति पत्रावलियां, रोका वेतन
प्रबंधकों ने नहीं भेजी तदर्थ प्रिंसिपल की नियुक्ति पत्रावलियां, रोका वेतन
-हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 32 विद्यालयों के तदर्थ प्रिंसिपल नहीं जमा कर रहे अपने कागजात
मथुरा । जनपद के 32 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत दो दर्जन से अधिक शिक्षक व अन्य कर्मचारियों की नियुक्त पत्रावलियां संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के द्वारा जमा नहीं कराने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतन रोक दिया है जिससे शिक्षक व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।
जिले में 93 एडेड माध्यमिक विद्यालय संचालित है, लगभग 20 विद्यालयों में आयोग से चयनित प्रिंसिपल कार्यरत हैं, बाकी के 73 विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं, यह सभी प्रिंसिपल ग्रेड प्राप्त कर रहे हैं, हाल ही में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश में जांच करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य को प्रिंसिपल ग्रेड का वेतन अनियमित ओर विधि विरुद्ध प्राप्त करने पर रोक लगाते हुए पुनः वेतन निर्धारण करने के आदेश निर्गत किए थे ।
इसी आदेश के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों से प्रधानाचार्य ग्रेड पाने वाले की नियुक्ति पत्रावली जमा करने के आदेश दिए जिनमें से 32 एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने अभी तक नियुक्ति पत्रावलियां जमा नहीं की है जिससे कारण डीआईओएस ने इन विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व स्टाफ का वेतन बिल पास नहीं किया ।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश महामंत्री अक्षय भारद्वाज ने जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वेतन वितरण अधिनियम के तहत एकल संचालन करते हुए वेतन दिलवाया जाए, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 93 एडेड विद्यालय हैं, जिनमें से 61 विद्यालयों से वेतन बिल सभी पत्रावलियों सहित उनके पास आ गए थे, जिनका वेतन आहरण करा दिया गया है। शेष का वेतन बिल आने पर दूसरे चरण में निकाला जाएगा।







.jpeg)









