गोवर्धन पुलिस ने दबोचे डकैती की योजना बनाते पांच शातिर
गोवर्धन पुलिस ने दबोचे डकैती की योजना बनाते पांच शातिर
मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किये गये हैं ।
सोमवार को सकीतरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खाली जगह पर सूनसान इलाका से अभियुक्त दीपक पुत्र नाहर सिंह निवासी शाहपुर थाना कोतवाली डींग जिला डींग राजस्थान, राकेश पुत्र जगदीश निवासी सकीतरा, सोनू पुत्र बाबू लाल निवासी सकीतरा थाना गोवर्धन, हर्षित पुत्र देवेन्द्र निवासी डाक्टर पाण्डेय वाली गली थाना गोवर्धन तथा रतन उर्फ टल्लू पुत्र विजय निवासी सकरवा रोड कस्बा व थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, सब्बल, पेचकस और तीन एन्ड्राइड मोबाइल बरामद किये हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन, एसआई शीलचन्द्र गौतम चौकी प्रभारी गांठोली, एसआई चौधरी सतेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी देवसेरस, एसआई विकेश तोमर, एसआई मनोज कुमार थाना गोवर्धन आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।







.jpeg)









