सपाइयों ने प्रशासन की सीलिंग कार्यवाही पर जताया विरोध
सपाइयों ने प्रशासन की सीलिंग कार्यवाही पर जताया विरोध
-प्रशासन पर लगाया नियमों को ताक पर रखकर कार्यवाही करने का आरोप
मथुरा । समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा होटल, गेस्ट हाउस के साथ ही कोचिंग सेंटरों को बिना कोई नोटिस, बिना सुनवाई के ताला लगाकर सीलिंग की कार्यवाही करने से हजारों कर्मचारी, शिक्षिक बेरोजगार हो गए और हजारों छात्रों के सपनों पर ताला लगा दिया जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब गया, दो जुलाई से यूपी टेट के पेपर होने हैं प्रशासनिक तानाशाही के विरोध में राजकीय छात्रावास से पैदल मार्च प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है ।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई सीलिंग से होटल गैस्ट हाउस एवं कोचिंग सेंटरों में काम करने वाले हजारों कर्मचारी शिक्षिक सीलिंग से बेरोजगार हो गए हैं उनके आगे रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं और छात्रों के सपनों पर ताला लगा दिया है, इस सीलिंग की कार्यवाही से बेरोजगार हुए कर्मचारियों शिक्षकों को तत्काल भरण पोषण भत्ता दिया जाए, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद महानगर महासचिव संजय बीडीसी ने संयुक्त रूप से कहा कोचिंग सेंटर, शिक्षण संस्थान, होटल, गैस्ट हाउसों को 100 दिन की सशर्त मोहलत पर खोल दिए जाएं, स्पष्ट रूप से नियम लिखित में जारी हों, साथ ही मानकों के अनुसार नियमों को लागू कराने के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था की जाए जिससे भ्रष्टाचार और मनमानी खत्म हो ।
समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई सीलिंग की कार्रवाई को अभिलंब रोका जाए, अगर सीलिंग की कार्रवाई को नही रोका गया तो समाजवादी पार्टी बेरोजगार, कर्मचारियों, शिक्षिकों एवं छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने को मजबूर होगी, ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल अग्रवाल, रमेश सैनी, डा0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी, लुकेश कुमार राही, अभिषेक यादव, देवेन्द्र निषाद, संजय बीबीसी, देवेन्द्र आजाद, मुकेश, संतोष सैनी, साहिल अग्रवाल, मनोज पंडित, मुकेश सैनी, लवकुश, राज गब्बर नेता, सचिन यादव, नरेश कुमार, मनीष सैनी आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









