"जाम मुक्त वृंदावन मुहिम" के तहत हुई बैठक, अधिवक्ताओं ने भी की सहभागिता
"जाम मुक्त वृंदावन मुहिम" के तहत हुई बैठक, अधिवक्ताओं ने भी की सहभागिता
वृन्दावन (मथुरा) । धार्मिक नगरी में ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था को अधिक सुचारु, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रमणरेती मार्ग स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें वृन्दावन सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए ।
बैठक के दौरान शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या तथा अव्यवस्थित ई-रिक्शा संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई, अधिवक्ताओं एवं नागरिक प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि वृन्दावन नगर में केवल वही ई-रिक्शा संचालित किए जाएं जो विधिवत पंजीकृत हैं तथा जिनकी संख्या लगभग 2700 निर्धारित है, इसके अतिरिक्त बाहरी क्षेत्रों से आने वाले ई-रिक्शाओं के नगर सीमा में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग रखी गई ।
बैठक में यह भी कहा गया कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके, वक्ताओं ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक एवं वैश्विक पहचान वाला नगर है इसलिए यहां यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सड़क उपयोग को लेकर दीर्घकालिक नीति लागू किए जाने की आवश्यकता है, बैठक के अंत में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक प्रस्ताव एवं सुझाव पहुंचाने तथा जनहित में आवश्यक कार्यवाही की मांग करने पर सहमति व्यक्त की गई ।
बैठक की अध्यक्षता नामदेव शर्मा ने की, इस दौरान नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, श्रीभगवान शर्मा एडवोकेट, सुनील कुमार चतुर्वेदी, श्रीबल्लभ वर्मा, मनीष गौतम, नीरज कुमार शर्मा, प्रशांत सारस्वत, गोविंद बघेल, बाजुदुद्दीन अब्बासी, डॉ0 मदन मोहन पांडेय, विकास शर्मा, संजीव कुमार गौतम ,सुरेंद्र गौतम, अनिल कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार यादव ,हेमंत भारती, श्रीमननारायण शर्मा, भारती सैनी, सुधीर शर्मा, कृष्ण देव चौधरी ,राहुल अमीन, रोहित अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, विष्णु शर्मा, अभय वशिष्ठ, रवि यादव, विवेक आचार्य, सोहन सिंह सिसोदिया, अतुल श्रीवास्तव, अमित शर्मा, दीपक पाराशर आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









