अभियान : जनभागीदारी से ही साकार होगा स्वच्छ ब्रज का संकल्प

अभियान : जनभागीदारी से ही साकार होगा स्वच्छ ब्रज का संकल्प
-नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दिया सहभागिता का आश्वासन
   मथुरा । नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा "हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नेशनल चैंबर भवन में जन सहभागिता विषयक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगपतियों और नागरिकों ने ब्रज को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया ।


 कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज सेवा में स्वच्छता का नया अध्याय जोड़ने का समय आ गया है, उन्होंने विदेशो में स्वच्छता का महत्व और विभिन्न डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, कहा कि सभी को संसाधनों को जोड़कर इस अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा, उन्होंने पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग, छोटे-छोटे स्वच्छता समूह बनाने तथा दुकानों के सामने नियमित सफाई रखने का आह्वान किया, कहा कि स्वयं अतिक्रमण नही करें, कोई भी कार्य कठिन हो सकता है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से उसे सफल बनाया जा सकता है ।
   आगरा मंडल के मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि ब्रज में स्थानीय आबादी से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं इसलिए स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आगंतुकों में भी स्वच्छता की भावना विकसित करनी होगी, उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज समाज की रीढ़ है और जनसहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की इस पावन भूमि को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है, उन्होंने कहा, कचरा उठाने वाला तुच्छ नहीं, बल्कि कचरा फैलाने वाला तुच्छ है।ष् उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, उससे जैविक खाद बनाने, सफाई कर्मचारियों के सम्मान, ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा सप्ताह में एक दिन श्रमदान करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे संगठन बनाकर समाज को इस अभियान से जोड़ा जा सकता है ।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि मथुरा पुलिस स्वच्छता अभियान में हर नागरिक के साथ है, उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास की सफाई बनाए रखने, स्वयं श्रमदान करने तथा गंदगी फैलाने वालों को रोकने की अपील की, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, इस दौरान विपुल अग्रवाल और विपिन सिंघल ने स्वच्छ मथुरा के लिए संचालित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देते हुए सभी से उसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम का संचालन चौंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ने किया, इस मौके पर एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन, मुकेश शर्मा, राजीव पाण्डेय, सतीश चंद्र भी मौजूद रहे ।
  कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष राजीव बृजवासी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल, उपाध्यक्ष तुषार हाथीवाले, कोषाध्यक्ष अमित जैन, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दयाल अग्रवाल, मंत्री उमेश जुगासना, विशाल अग्रवाल, मनीष शोरावाला, देवेंद्र चौधरी, प्रमोद कसेरे, प्रदीप अग्रवाल, ऋषभ जैन, अंकित बंसल, अभिषेक विशिष्ठ, तुषार गोयल, दीपक गोयल, पंकज मित्तल, गजानंद अग्रवाल, पवन चतुर्वेदी, महेश खंडेलवाल, मुकेश सिंघल, राजीव नैना, राजकुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रमन लाल गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1872571
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.