नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का महिलाओं ने किया सम्मान
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का महिलाओं ने किया सम्मान
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार ब्रजभूमि आगमन पर उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी ने प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं, इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा, इस दौरान शशि शुक्ला, पूजा सैनी, आरती चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा, कृष्णा चौधरी, हेमा सिंह, निर्मला सैनी, रामदुलारी चौधरी, ज्योति चतुर्वेदी, रश्मि अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।







.jpeg)









