दिल्ली में राधारानी जी का "हूबा हू" मंदिर बनाने पर गोस्वामियों में रोष

दिल्ली में राधारानी जी का "हूबा हू" मंदिर बनाने पर गोस्वामियों में रोष 
-सेवायतों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को सौंपी तहरीर
  बरसाना (मथुरा) । विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी महाराज मंदिर के सेवायत परिवार में देश की राजधानी दिल्ली में मंदिर श्री लाडली लाल जू सरकार बरसाना धाम के नाम से फर्जी मंदिर व विग्रह स्थापित कर श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी, गलत से तरीके धनोपार्जन करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के विरोध में थाना प्रभारी को दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को तहरीर दी है ।
    मंदिर के सेवायत गोपेन्द्र गोस्वामी, मोनू गोस्वामी, नितेश गोस्वामी, विश्वम्भर गोस्वामी सहित आधा दर्जन सेवायतों ने तहरीर में कहा है कि मंदिर श्री लाडली जी महाराज, बरसाना एक विश्व प्रसिद्ध देवस्थल है, जो पूरे विश्व के करोड़ों सनातनियों की अगाध आस्था का केन्द्र है, इस मंदिर में हमारे प्राण स्वरूप श्री लाडली लाल जू की पूजा-अर्चना व सेवा प्राचीन पद्धति सेवायत परिवार द्वारा की जाती है ।
  उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति हैप्पी लूथरा निवासी ज्वाला नगर शाहदरा दिल्ली तथा एक स्वामी अमरदेव गौशाला ट्रस्ट ने बरसाना मंदिर के ही कुछ स्थानीय सेवायतों के साथ मिलीभगत करके श्री महल स्थित श्री विग्रह की प्रतिमा का हू-ब-हू प्रतिकृति स्वरूप तैयार किया है और दिल्ली शहर में एक मंदिर बनाकर उसे श्मंदिर श्री लाडली लाल जू छोटा बरसाना धाम का नाम देकर स्थापित कर लिया है, इतना ही नहीं इन्होंने बिना किसी अधिकृत आचार्य परंपरा के वहाँ श्री लाडली जी महाराज के श्रृंगार एवं सेवा-पद्धति की भी पूर्णतः अनुचित एवं अनधिकृत रूप से चोरी की है ।
   सेवायतों ने कहा है कि इस कृत्य से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है, इनका यह कृत्य कानूनी, आध्यात्मिक और सामाजिक-तीनों दृष्टियों से सर्वथा अनुचित, भ्रामक और दंडनीय अपराध है, इस कृत्य से श्री लाडली जी महाराज के असंख्य भक्तों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं तथा मंदिर की परंपरा, मर्यादा एवं सेवायतों की गरिमा को गंभीर ठेस पहुँची है, इन कलयुगी अधर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उचित और कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1872568
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.