गुरुवार से होंगी तीन दिवसीय यूपी टेट-2026 की परीक्षा

गुरुवार से होंगी तीन दिवसीय यूपी टेट-2026 की परीक्षा
-15 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की होगी परीक्षा, 12 हजार 686 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
   मथुरा । उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दो जुलाई से जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा में 12 हजार 686 परीक्षा देंगे, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि उप्र शिक्षा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी ।
  उन्होंने बताया कि दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा होगी, पहले दिन 15 परीक्षा केन्द्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा में 12 हजार 686 परीक्षा देंगे, शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहले दिन प्रथम पाली में 6343 परीक्षार्थी देंगे दूसरी पाली में 6343 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे, तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6344 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 6719 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा की परीक्षा में 6720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इस तरह तीन दिन में यूपी टेट की परीक्षा में कुल 32 हजार 477 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।
   उन्होंने बताया कि यूपी टेट परीक्षा के लिए श्री गुरु किशन इंटर कालेज चौरासी खंभा रमणरेती महावन, किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज कोतवाली रोड, डीएवी इंटर कॉलेज वृंदावन गेट समानी, चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज गांधी पार्क, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज कृष्णापुरी, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज कैंट स्टेशन के पास, केआर इंटर कॉलेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड, सुभाष इंटर कालेज ध्रुव घाट जनरल गंज, पीएमवी पॉलिटेक्निक वृंदावन रोड, जैन इंटर कालेज निकट होटल मधुवन, श्री चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज वृंदावन गेट लाल दरवाजा मसानी,प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज निकट बीएसए कॉलेज मथुरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, 15 सेक्टर तथा 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, 2, 3 एवं 4 जुलाई को परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों की समीपवर्ती समस्त फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें बन्द रहेंगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1873818
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.