संभव अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना
संभव अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना
मथुरा । बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राजीव भवन से रैली निकालकर संभव अभियान का शुभारम्भ किया, रैली का उद्घाटन सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया, सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आवाह्न किया कि इस अभियान की सार्थकता तभी संभव है जब प्रत्येक लाभार्थी को पोषाहार का वितरण समय पर हो, इस कार्य में लापरवाही नहीं बरतें ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि संभव अभियान 2026 की मुख्य थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा है, अभियान का आयोजन माह जुलाई से सितंबर तक किया जायेगा, उन्होंने कहा कि जुलाई से सितम्बर माह तक गर्भवती महिलाओं, अल्पवजन पैदा हुए शिशुओं तथा गंभीर से अल्पवजन वाले बच्चों के चिन्हांकन, गृह भ्रमण, स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एंव पोषण पुनर्वास केन्द्र में सन्दर्भ पर विशेष कार्य किया जायेगा ।
संभव अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव पंचायतीराज विभाग का समान उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है, इस प्रकार गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक कुपोषण दूर करने एंव पोषण स्तर में सुधार जागरुकता के लिये तीन विभाग मिलकर कार्य करेंगे, रैली के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण शशि मिश्रा एंव मथुरा शहर अशोक कुमार सिंह सहित मुख्य सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्रियों सम्मिलित रहीं ।







.jpeg)









