केक काटकर मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन
केक काटकर मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन
-सपाइयों ने लिया 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
मथुरा । पीडीए के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल के आजाद नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर सादगी व सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव सहित कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया और एक दूसरे को केक खिलाकर पार्टी प्रमुख की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामनाओं के साथ 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।
समाजवादी पार्टी नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन सिर्फ जश्न नहीं 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प है, साथ ही पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक हर वंचित को हक दिलाने का संकल्प लिया, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि आज मथुरा के हर गली-मौहल्ले से आवाज उठ रही है कि शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अवसर, किसान का सम्मान, यही अखिलेश का समाजवाद है ।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, अनिल अग्रवाल, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, महानगर महासचिव अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, रिषी अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष उपदेश पाण्डेय, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सतीश पटेल, हर्ष चौधरी, मोहम्मद दिलशाद, बबलू कश्यप, गजेन्द्र शर्मा, लवकुश, सचिन यादव, नरेंद्र ठाकुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प दोहराया ।







.jpeg)









