भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य-डॉ0 राजेश

भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य-डॉ0 राजेश
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
  मथुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 राजेश लवानिया ने छात्रों के समक्ष अभाविप की भूमिका रखी, भारत के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में नालंदा तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे जोकि पूरे विश्व के ज्ञान का केंद्र थे । 
  विभाग प्रमुख डॉ0 एस0के0 राय ने नशा मुक्त परिसर के विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा जीवन में ध्येय न होने के कारण युवा हानिकारक पदार्थों के नशे में लिप्त होता जा रहा है, युवाओं को आवश्यकता है कि बड़े स्वप्न देखें, उनकी प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करें और भारत को परम वैभव तक ले जाने का नशा रखें, कार्यक्रम अध्यक्ष डायरेक्टर शुभम अग्रवाल ने परिषद के 78 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं एवं विद्यार्थियों को परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।
  इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के सम्मुख अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इस दौरान विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, जिला छात्रा प्रमुख विनीता शर्मा, प्रांत सह एसएफडी संयोजक भूपेंद्र सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उमंग अग्रवाल, अमन शर्मा, योगेंद्र चौधरी, वेदांत बारोलिया, कपिल उपाध्याय, हिमांशु गौड़, स्नेहा सैनी, अनमोल, हर्ष सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन अमन पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन साधना प्रजापति ने किया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1895735
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.