सिपाही की मौत में हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

सिपाही की मौत में हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच 
-पिछले 12 साल से केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात था मृतक सिपाही
  मथुरा । थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित सिविल लाइन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की गोली लगने से मौत की घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है, अकेले में हुई इस घटना को पुलिस अधिकारी हत्या या आत्महत्या के कोण से देख रहे हैं, मामले में जांच चल रही है, पोस्मार्टम रिपोर्ट पर भी संज्ञान लिया गया, पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।  
  एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गड़ुआ के रहने वाले 42 वर्षीय अजीत के गोली गर्दन में खुद के पास मौजूद सरकारी राइफल से ही लगी थी, गले में गोली लगने के कारण अजीत की मौत हो गई, 12 साल से केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात था, सिपाही को गोली लगने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिसकर्मी सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
  एसपी सिट राजीव कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शनिवार को समय करीब 19:40 बजे पुलिस लाइन जनपद मथुरा कैनरा बैंक गार्ड में तैनात मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार द्वारा सूचना दी गई कि मुख्य आरक्षी अजीत कुमार द्वारा गार्ड रूम में अकेले रहने के दौरान उनके कमरे से फायर की आवाज पर ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार द्वारा देखा गया तो अजीत कुमार घायल अवस्था में पडे हुए थे जिनको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मुख्य आरक्षी अजीत कुमार को मृत घोषित किया गया है, इसमें तत्काल प्रारम्भिक जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया, वैधानिक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं और अकेले रहने के दैरान ये घटना, दुर्घटना है या आत्महत्या इसके पहलुओं की जांच की जा रही है व पंचायतनामा की की कार्यवाही प्रचलित है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1914313
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.