कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर करेगी जनसंवाद
कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर करेगी जनसंवाद
-जिला कार्यालय में हुई बैठक में भाजपाइयों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण
मथुरा । बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में पार्टी की समीक्षा बैठक में भाजपा छोड़कर ग्राम प्रधान बरारी धर्मेन्द्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, वहीं बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर जनसंवाद कार्यक्रम चलाएगी जिसमें पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर प्रवास करेंगे और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोल अभियान चलाएगी ।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सांप्रदायिकता फैलाना चाहती है धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है जहां एक तरफ आम जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को दरकिनार कर आमजन को भ्रमित कर लोकतंत्र के अधिकारों पर प्रहार कर रही है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दान चढ़ावा चोरी घटना के डेढ़ माह उपरांत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चुप्पी साध रखी है, ऐसा लगता है कि आरएसएस और भाजपा की भगवान राम मैं कोई आस्था नहीं है, राम के नाम को चुनावी प्रोडक्ट बनाने वाली सरकार का मंदिर चढ़ावे की चोरी से असली चेहरा उजागर हो गया है ।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कांग्रेस जनपद की प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर जनसंवाद हेतु गांव प्रवास करके भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोल अभियान चलाएगी, खाकी का पहरा और दमनकारी भाजपा सरकार की दीवारें महात्मा गांधी शहीद भगत सिंह के अनुयायी कांग्रेसियों को रोक नहीं सकतीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि आए दिन प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों से भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता स्पष्ट हो गई है, बैठक का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया, प्रेमशंकर शर्मा, रूपा लवानिया, कमलेश चौधरी, गीता दिवाकर, गौरांग अग्रवाल, जिलानी कादरी, लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र चौधरी, दीपक सिंह, मनीष चौधरी, योगेश यादव, बलवीर प्रधान, मोहित शर्मा, पूरन सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी, अनिल खरे, राजेश कुमार आदि उपस्थिति थे ।







.jpeg)









