नहाती महिला का छिपकर वीडियो बनाते पकड़ा पड़ोसी युवक

नहाती महिला का छिपकर वीडियो बनाते पकड़ा पड़ोसी युवक 
-पीड़िता ने जैंत थाने में दी तहरीर, पुलिस को सौंपा आरोपी का मोबाइल 
   चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में मर्यादा को तार-तार करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां घर के अंदर नहा रही एक महिला का पड़ोस के ही एक युवक ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया, महिला की सजगता से आरोपी रंगे हाथों पकड़ में आ गया, इस मामले में पीड़ित महिला ने खुद हिम्मत दिखाते हुए जैंत थाने में नामजद तहरीर दी है और साक्ष्य के रूप में आरोपी का मोबाइल भी पुलिस के हवाले कर दिया है ।
   मामला ग्राम नगला सकराया का है, यहाँ रहने वाली एक महिला बीते मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के अंदर नहा रही थी, इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला युवक राजा चुपके से दीवार के पास पहुंच गया और अपने मोबाइल का कैमरा आगे करके झरोखे से महिला का वीडियो बनाने लगा, नहाने के दौरान जैसे ही महिला ने ऊपर देखा तो पड़ोसी युवक को मोबाइल से वीडियो बनाते देख उसके होश उड़ गए, महिला ने बिना डरे तुरंत शोर मचा दिया और अंदर की तरफ भागी, महिला की आवाज सुनकर उसके पति और परिवार के अन्य लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े ।
   परिजनों ने घेराबंदी करके भाग रहे आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया, जब मोबाइल की गैलरी को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का नहाते समय बनाया गया वीडियो मौजूद था जिसे देखकर परिजनों का गुस्सा भड़क गया, इसके बाद पीड़ित महिला ने लोक-लाज की परवाह न करते हुए सीधे जैंत थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही आरोपी राजा और उसके पक्ष के लोग मामले को रफा-दफा करने के लिए लगातार राजीनामा का दबाव बना रहे हैं और मांग न मानने पर पूरे परिवार को भुगतने की धमकी दे रहे हैं, पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925919
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.