सीएमओ ने "दस्त नियंत्रण पखवाड़े" का झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

सीएमओ ने "दस्त नियंत्रण पखवाड़े" का झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
-सीएचसी बलदेव से "डायरिया से डर नहीं स्लोगन" के साथ अभियान का किया गया शुभारंभ 
  मथुरा । सोमवार को दस्त नियंत्रण पखवाडे का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राधा वल्लभ द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया, इस अवसर पर "डायरिया से डरें नहीं स्लोगन" के साथ पखवाड़े का प्रारम्भ किया गया, उन्होंने जानकारी दी कि पी0एस0आई0 इण्डिया एवं कैन्व्यू संस्था के सहयोग से जिले के सभी ब्लाॅकों में प्रचार वाहनों द्वारा प्रचार प्रसार कर जनता को जागरुक किया जायेगा ।


   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समस्त आशाऐं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर व्यक्तियों को जागरुक करते हुए ओ0आर0एस0 पैकिट एवं जिंक की गोलियों का वितरण छः माह से पाँच साल तक के बच्चों को करेंगी, साथ ही दस्त से प्रभावित बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर संदर्भित करेंगी, पच्चीस अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जनपद में लगभग तीन लाख पचास हजार बच्चों को ओ0आर0एस0 के पैकिट वितरित किये जायेंगे ।
  चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव डा0 विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने अवगत कराया कि सभी ए0एन0एम0 एवं आशाओं का प्रशिक्षण डायरिया रोको अभियान के लिए पूर्ण करा दिया गया है, आशाऐं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर डायरिया ग्रसित बच्चों की देखभाल, शुद्ध पेयजल एवं हाथ धोने हेतु जन मानस को प्रशिक्षित करेंगी, बताया कि डायरिया के कारण असमय बच्चों की मृत्यु को रोकना एवं व्यक्तियों को डायरिया के प्रति जागरुक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, इस दौरान डा0 अनुज चौधरी, मुकेश गौतम, कोमल घई, अजय कुमार, चोब सिंह, विवेक सारस्वत, अजय सोलंकी, कुलदीप सारस्वत, अनिल राठौड, यशपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय ए0एन0एम0 एवं आशाऐं मौजूद रहीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1932231
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.