वृंदावन से प्रारंभ होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की कारसेवा
वृंदावन से प्रारंभ होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की कारसेवा
-श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु कारीगर पत्थरों का चयन कर करेंगे नक्काशी का कार्य
मथुरा । श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ0 स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया, पूर्व में घोषित कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पूरी महाराज के आदेशानुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति कार सेवा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 9 अगस्त को दिल्ली से प्रस्तावित कारसेवा के स्थान पर श्री चित्रगुप्त पीठ, जुलहेंदी वृंदावन में कार्यशाला की भूमि पूजन के साथ कार सेवा का शुभारंभ किया जायेगा, श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु कारीगरों द्वारा उपयुक्त पत्थरों का चयन कर नक्काशी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा, कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी महाराज, पंचदश नाम जूना अखाड़ा से स्वामी चक्रपाणि महाराज, निर्माेही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वेदमूर्ति महाराज श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर लाल बाबा पुजारी, जागेश्वर धाम अल्मोड़ा प्रपन्नााचार्य अवधेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, चंद्रदेव महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, भंडारी बाबा, लाल बाबा सहित देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे ।







.jpeg)







