गोवर्धन मुड़िया मेला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है परिक्रमार्थियों का दबाव
गोवर्धन मुड़िया मेला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है परिक्रमार्थियों का दबाव
-जिला प्रशासन के साथ ही रेलवे और रोडवेज विभाग द्वारा दिखाई जा रही पूरी मुस्तैदी
मथुरा । गिरिराज धरण की धार्मिक आस्था का करोड़ी मेला यानी मुडिया मेला धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है, गिरिराज पर्वत की तलहटी में बने सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में अब भीड़ नजर आ रही है, भीड़ का दबाव परिक्रमा मार्ग से लेकर गोवर्धन क्षेत्र के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है, भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर की गई है, इसी के साथ श्रद्धालुओं और प्रशासन की निगाह मौसम पर भी लगी रहती है, आसमान में घिर कर आने वाले बादल गर्मी से राहत देते हैं लेकिन जमकर बरसात हो जाए तो मुश्किल भी बढ़ जाती है।
.jpg)
24 घंटे कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जा रही है, सादा कपड़ों में सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के बीच घुले मिले हुए हैं जिससे किसी को शक ही न हो, साथ ही ड्रोन के माध्यम से आसमान से भी निगरानी की जा रही है, पूरे परिक्रमा मार्ग में लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की गई है, रात के समय नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है, यह श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है, यह सब मिलकर जगह-जगह रंग बिरंगी रोशनी की गई है, यह उत्सव और उल्लास को बढा रहे हैं ।
रेलवे स्टेशन के साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंडों पर भी सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है, इस बार कुंभ मेला की तर्ज पर मुडिया मेला की व्यवस्थाओं को किया गया है, 29 जुलाई यानी गुरु पूर्णिमा को मुड़िया संतों की यात्रा निकलेगी, आगामी दो से तीन दिन बेहद भीड भाड वाले रहेंगे, इस दौरान भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा, 30 जुलाई को भीड कम हो जाएगी, इसी के साथ मेला का समापन भी मान लिया जाता है ।







.jpeg)







