एनएच 19 पर हुआ भीषण हादसा, आपस में भिड़े चार वाहन

एनएच 19 पर हुआ भीषण हादसा, आपस में भिड़े चार वाहन 
-मौके पर पहुंची पुलिस व हाइवे कर्मी, कंटेनरों में फंसे चालक-परिचालक, चार गंभीर
  मथुरा । मंगलवार तड़के दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ईटों से भरे ट्राले में टक्कर मार दी, इस टक्कर के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जाम के दौरान जब कई वाहन खड़े थे, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसा, इसके ठीक पीछे आ रहा दूसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर आगे वाले कंटेनर में पीछे से जोरदार गति से टकरा गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कंटेनरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ।


   हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कंटेनरों में फंसे चालकों और परिचालकों को बाहर निकाला, सभी घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाकर साइड किया और करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1949261
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.